द ग्रेट इंडियन इलेक्शन हेर-फेर शो!
ब्रेकिंग न्यूज़: चुनावी लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडलों की एंट्री! क्या ये चोरी है, या लोकतंत्र का 'ग्लोबल मेकओवर'? हम अक्सर वोट चोरी को केवल बूथ पर बंदूक लेकर खड़े गुंडों तक सीमित समझते हैं। लेकिन ज़माना बदल गया है! अब धोखाधड़ी की टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपका वोट कब 'हाथ की सफाई' में गायब हो गया। वोट चोरी का नया दौर आ गया है: 'द ग्रेट इंडियन इलेक्शन हेर-फेर शो' ! यहाँ चोरी करने वाला कोई जेबकतरा नहीं , बल्कि 'डेटा का 'जादूगर' है। फैंटम वोटर्स आइए, मिलते हैं उन 'वोट चोरी के सुपरस्टार्स' से, जो लोकतंत्र के महान नाटक में विलेन की भूमिका निभाते हैं। क्या है यह? यह वह 'जादुई' प्रक्रिया है जहाँ फ़ेक वोटर्स बनाए जाते हैं। चुनाव से ठीक पहले, वोटर लिस्ट में अचानक 'भूतों की सेना' शामिल हो जाती है। ये वो लोग हैं जो न कभी पैदा हुए, न कभी उस एड्रेस पर रहे, लेकिन उनका नाम और फोटो वोटर लिस्ट में ऐसे चमकेगा जैसे वो लोकतंत्र के सबसे कर्तव्यनिष्ठ नागरिक हों! इन 'फैंटम वोटर्स' की सबसे मज़ेदार बात यह ...


